दिनाँक 12/08/2024 को चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय पामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस और विश्व हाथी दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत गोष्ठी,परिचर्चा,शपथ ग्रहण आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संचालक महोदय श्री वीरेंद्र तिवारी सर उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विवेक जोगलेकर सर,श्री अशोक सिंह यादव सर,श्रीमती शुभदा जोगलेकर मैडम उपस्थित रहीं।
साथ ही इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे।