बसंत पंचमी के अवसर पर चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय(ऑटोनॉमस) पामगढ़ में विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती का पूजन और वंदना आयोजित की गई। छात्रों और स्टाफ ने मिलकर प्रार्थना की और उनके आशीर्वाद की कामना की। यह पर्व अज्ञानता को दूर कर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने और जीवन में सकारात्मकता, नवीनता एवं सृजनात्मकता लाने की प्रेरणा देता है।