प्लांट नर्सरी हेतु नर्सरी बेड एवं मिट्टी की थैली तैयार करने का प्रशिक्षण

About The Event

चैतन्य साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज, पामगढ़ में पर्यावरण संरक्षण एवं व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्लांट नर्सरी की स्थापना हेतु विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा नर्सरी बेड तैयार किए गए तथा पौधारोपण के लिए मिट्टी की थैलियाँ (पॉलीबैग) भरी गईं।

इस गतिविधि में छात्रों ने मिट्टी, खाद एवं बालू के उचित मिश्रण की जानकारी प्राप्त की और उसे व्यवहारिक रूप से तैयार किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नर्सरी बेड को समतल करना, मिट्टी को छानना तथा बीज बोने हेतु अनुकूल वातावरण तैयार किया।

यह कार्यक्रम छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक ज्ञान एवं सामूहिक कार्य क्षमता को विकसित करने में सहायक सिद्ध हुआ। कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में सम्पन्न यह गतिविधि सफल एवं प्रेरणादायक रही।

Event Information

Date November 29, 2025
Category Fied Visit
Total Participants 50

Registration & Documents

Register For Event