चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय, पामगढ़

CHAITANYA SCIENCE AND ARTS COLLEGE

PAMGARH, JANJGIR-CHAMPA (C.G.), 495554

Affiliated to Shaheed Nandkumar Patel Vishwavidyalaya, Raigarh, Chhattisgarh, India

An Autonomous Institution • Approved by UGC • Accredited with Grade 'A' by NAAC
Recognitions & Affiliations
Accredited Grade A by NAAC Viksit Bharat Abhiyan Approved by AICTE Affiliated to Shaheed Nandkumar Patel Vishwavidyalaya
Accredited Grade A by NAAC Viksit Bharat Abhiyan Approved by AICTE Shaheed Nandkumar Patel Vishwavidyalaya
LATEST NOTICES
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

About The Event

दिनांक 21 जून 2026, दिन रविवार को चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय (स्वशासी), पामगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, खेल विभाग के विद्यार्थियों तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा यह संकल्प लिया कि अपने शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग अवश्य करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक श्री वीरेन्द्र तिवारी, डॉ. गरिमा मैम तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी. के. गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Event Information

Date June 21, 2026