event details

About The Event

चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय(ऑटोनॉमस) पामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम पंचायत जेवरा के अंतर्गत प्राथमिक शाला, जेवरा में दिनांक 09 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक 07 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, सेवा भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

शिविर के दौरान NSS स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, शिक्षा के महत्व पर जागरूकता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

यह विशेष शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं समाज के साथ प्रत्यक्ष जुड़ाव का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ |

Event Information
Date:
Feb. 17, 2026
Total Participants:
54.0
Event Venue
Venue:
प्राथमिक शाला जेवरा
Location:
पामगढ़ जेवरा