Name: Zoological Exhibition 2022
Date: 28/09/2022
Description:

पामगढ़ - चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के द्वारा मॉडल एग्जिबिशन का आयोजन किया गया था।इस मॉडल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के रचनात्मक प्रतिभाओं का अन्वेषण करना  तथा उनकी रूचि उत्साह के साथ नए तथ्यों और अविष्कारों को सीखने में छात्रों को संलग्न करना था।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में सहायक प्राध्यापक  प्राणिशास्त्र विभाग डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ के डॉ संतोष अग्रवाल तथा महाविद्यालय के संचालक श्री वीरेंद्र तिवारी प्राचार्य वी के गुप्ता, डॉ गरिमा तिवारी, सहायक प्राध्यापक वानिकी विभाग गुरु, घासीदास केंद्रीय विश्विद्यालय यबिलासपुर,  महाविद्यालय के वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.वीणापाणि दुबे ,चैतन्य कॉलेज शिक्षा के प्राचार्य डॉ.उल्हास  वी वारे, भूगोल विभाग के प्रमुख डॉ. नरेंद्रनाथ गुरिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा में पूजा अर्चन द्वारा किया गया। माडल प्रदर्शनी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने प्रतिभागी छात्र - छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडल प्रदर्शनी का परीक्षण व अवलोकन किया  गया। मुख्य वक्ता 

डॉ.संतोष अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के मन में नई रुचि तथा उत्साह को जन्म देते हैं और उनके ज्ञान को एक नई दिशा मिलती है। उन्होंने आयोजन की शुभकामना देते हुए व्यवस्था  की प्रशंसा की।डॉ.वीणापाणि  दुबे ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभाओं को सामने लाने का मौका मिलता है। उन्होंने छात्रों को उचित जानकारी भी प्रदान की।

डॉ.उल्हास वी. वारे ने अपने संबोधन में कहा कि मॉडल  प्रदर्शनी सभी छात्रों के मन में नवीन सोच को जन्म देता है।

डॉ.गरिमा तिवारी ने कहा कि मॉडल प्रदर्शनी छात्रों के सीमित ज्ञान में वृद्धि कर विस्तार की ओर ले जाता है।

 प्राचार्य डॉ.वीके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित सभी प्रदर्शनी सराहनीय हैं, तथा  मेहनत करने से ही सफलता  प्राप्त होती है मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इस बात के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय के संचालक वीरेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाइयां देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजन  से ज्ञान में वृद्धि के साथ- साथ विद्यार्थियों को अपने कला व समझ को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। इस बीच अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल भेंट किया गया।

कार्यक्रम  समन्वयक भागवती साहू ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।  तकनीकी  सहयोग कंप्यूटर विभाग के सहायक सरोजमणि बंजारे   ने किया । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के समन्वयक प्राणी शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक भगवती साहू तथा  समाजकार्य विभाग के सहायक प्राध्यापक अभिषेक पाण्डेय ने किया। 

 कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।